रकुल प्रीत संग बड़े पर्दे पर फिर इश्क लड़ाएंगे अजय देवगन

अजय देवगन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं जिनके साथ हर एक्ट्रेस काम करना चाहती है. शायद यही वजह है कि तीसरी बार एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह उनके साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह इस बार फिल्म ह्यथैंक गॉडह्ण से सिनेमाघरों में धूम मचाने वाले हैं. उनके अलावा फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले है. कॉमेडी के साथ एक प्यारा सा संदेश देने वाली ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म पहले जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भूषण कुमार द्वारा निर्मित, ह्यथैंक गॉडह्ण को लाइफ ड्रामा फिल्म के रूप में देखा जाता है, जो न केवल आपकी हंसाएगी बल्कि आपको प्यारा सा संदेश भी देगी. यह तीसरी बार होगा जब रकुल और अजय स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. दोनों इससे पहले ह्यदे दे प्यार देह्ण और ह्यरनवे 34ह्ण जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म में कथित तौर पर अभिनेत्री नोरा फतेही भी हैं, जो एक डांस नंबर में दिखाई देंगी. वह कथित तौर पर श्रीलंकाई गायिका योहानी के लोकप्रिय गीत ह्यमाणिके मगे हितेह्ण के रीमेक में थिरकती नजर आएंगी. इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित एक टी-सीरीज फिल्म्स और मारुति इंटरनेशनल प्रोडक्शन, ह्यथैंक गॉडह्ण, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, सुनीर खेतरपाल, दीपक मुकुट, आनंद पंडित और मार्कंड अधिकारी द्वारा निर्मित और यश शाह द्वारा सह-निर्मित है. फिल्म 2022 की दिवाली पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *