54 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस की टूटी चौथी शादी! 

54 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस की टूटी चौथी शादी!

जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चे में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने जीवन में 4 शादियां की थीं। अब खबर है कि एक्ट्रेस अपने चौथे पति से भी तलाक लेने वाली हैं। साल 2022 में उन्होंने एक्टर बेन एफ्लेक के साथ शादी रचाई थी।

शादी से पहले दोनों जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने 20 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। टच वीकली ने एक सोर्स के हवाले से लिखा, “बेन एफ्लेक का जेनिफर लोपेज के साथ ब्रेकअप हो गया है और वह जेनिफर के साथ जिस घर में रह रहे थे, वहां से चले गये हैं। उनका रिश्ता खत्म हो गया है। वे तलाक लेने जा रहे हैं और इसके लिए बेन को दोष नहीं देना चाहिए।” हालांकि इसे लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *