शूटिंग के दौरान चोटिल हुए महानायक अमिताभ बच्चन
बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में हैदराबाद शूटिंग के दौरान जख्मी हो गए हैं। एक्शन सीन के दौरान बिग बी को चोट लगी है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ फिल्म प्रोजक्ट के की शूटिंग कर रहे थे। बिग बी की पसली में चोट आई है। हादसे के बाद शूटिंग रोक दी गई है। वहीं अमिताभ को डाॅक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बाॅलीवुड के महानायक शूटिंग के दौरान घायल हुए हैं। इससे पहले भी उन्हें शूटिंग के दौरान कई चोटें आई हैं।