फेमस सिंगर को महिला पुलिसकर्मी ने किया Kiss, हुईं निलंबित

फेमस सिंगर को महिला पुलिसकर्मी ने किया Kiss, हुईं निलंबित

असम के फेमस सिंगर जुबिन गर्ग पर प्यार लुटाना एक महिला को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, जुबिन गर्ग ने हाल ही में एक कॉन्सर्ट किया था। इस दौरान उनकी एक फैन स्टेज पर आकर उन्हें गले से लगाकर किस कर लिया। वह पेशे से पुलिसकर्मी है और उस दौरान वर्दी में ही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बात महिला की नौकरी पर आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को काम से निलंबित कर दिया गया है।

जुबिन को जब इस मामले के बारे में पता चला तो महिला के समर्थन में सामने आए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबीन ने कहा कि महिला को निलंबित नहीं किया जाना चाहिए था। यह शो एक हफ्ते पहले हुआ था और उन्हें बुधवार को इसकी खबर मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *