प्रेग्नेंट Sugandha Mishra ने पति के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

 

द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुकी कॉमोडियन सुगंधा मिश्रा ने कुछ टाइम पहले ही फैंस के सामने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी. एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है. हाल ही में सुगंधा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की है. जिसमें कपल काफी खुश दिखाई दे रहा है. इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

प्रेग्नेंट सुगंधा मिश्रा ने पति के साथ लिपलॉक कर शेयर की तस्वीरें

सिंगर और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने 15 अक्टूबर को अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. तब से ही फैंस काफी भी काफी एक्साइटेड है. इस कपल को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं. ये कपल भी अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी कुछ तैयारी कर रहा है. सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं. शेयर की गई तस्वीरों में सुगंधा और संकेत एक-दूसरे के साथ काफी पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

एक्ट्र्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सुगंधा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज में उनके साथ उनके पति संकेत भी नजर आ रहे हैं. साथ ही इस कपल को रोमांटिक होते हुए भी देखा जा सकता है. हर कोई इन फोटोज को पसंद कर रहा है. सुगंधा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वे समुद्र के किनारे दिखाई दे रही हैं.

बता दें कि सुगंधा मिश्रा ने 26 अप्रैल, 2021 कॉमेडियन, एक्टर और डॉक्टर संकेत भोंसले से शादी की थी. अब शादी के दो साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *