पाक अभिनेत्री सादिया खान और Aryan Khan में अफेयर की खबरें

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाह चल रही है। गौरतलब है कि आर्यन खान नए साल के जश्न के लिए दुबई में थे और अपने कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी रखने की कोशिश करते रहे, लेकिन इसके बावजूद चील जैसी आंखों वाले उनके फैंस की इस पार्टी की कुछ तस्वीरें खोज निकाली है और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। दरअसल पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान ने खुद फेसबुक पर शनिवार को अपने नए साल के जश्न से आर्यन के साथ एक फोटो साझा की, जो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब आर्यन फैंस यह दावा कर रहे हैं कि उनका अफेयर सादिया के साथ चल रहा है।

इससे पहले यह भी अफवाह थी कि आर्यन खान डांसर व अभिनेत्री नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं, जब एक प्रशंसक ने एक ही स्थान से दोनों सेलेब्स के साथ अलग-अलग एक तस्वीर पोस्ट की। गौरतलब है कि आर्यन खान जल्द ही अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने वाले है। हाल ही में आर्यन खान से सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट की स्टोरी पूरी कर ली है और जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान कई पाकिस्तानी TV सीरियल जैसे ‘खुदा और मोहब्बत’, ‘शायद’, ‘मरियम पेरियारा’ और ‘यारियां’ आदि के लिए जानी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *