‘कोटा फैक्ट्री 3’ का कल रिलीज होगा भन्नाट ट्रेलर

‘पंचायत 3’ की शानदार सक्सेस के बाद जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया अब ‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3 में धमाल मचाने के लिए एकदम तैयार हैं। मतलब, दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फूल डोज मिलने वाला है। हाल ही में जीतू भैया ने एकदम यूनिक स्टाइल मोस्ट अवेटेड सीरीज की रिलीज डेट को रिवील किया था। इस सीरीज के ट्रेलर रिलीज की डेट आ चुकी है, जिसे लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है।
ट्रेलर की तारीख का एलान करने का यूनिक स्टाइल लोगों को भा गया
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर की घोषणा के लिए ‘कोटा फैक्ट्री’ का एक रोमांचक पोस्टर साझा किया। इसके कैप्शन में लिखा, “इसे अपने टाइम टेबल में रखें। कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।” निर्माताओं ने खुलासा करते हुए बताया कि ट्रेलर मंगलवार, 11 जून को रिलीज होगा। इस खबर के शेयर होते ही यूजर्स ने कमेंट में कमेंट का बाढ़ ला दिया। एक यूजर ने लिखा, “जीतू भैया का इंतजार कर रहा हूं।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “सचिव जी, जीतू भैया इमोशन।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *