नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार 24 अगस्त को बिहार विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, इसी दिन स्पीकर का चुनाव

पटना
 
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई महागठबंधन सरकार 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। 24 अगस्त को एक दिवसीय विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इसी दिन विधानसभा को नया अध्यक्ष भी मिल जाएगा। सदन में सबसे पहले स्पीकर का चुनाव होगा, इसके बाद नीतीश सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।

विधानसभा के प्रभारी सचिव पवन कुमार पांडेय ने बताया कि विशेष सत्र 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसकी सूचना सभी सदस्यों को भेज दी गई है। सभी विधायकों को निर्धारित तारीख पर विधानसभा में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

15 अगस्त के बाद इस्तीफा देंगे स्पीकर विजय सिन्हा
बिहार विधानसभा के मौजूदा स्पीकर विजय सिन्हा 15 अगस्त के बाद ही अपना इस्तीफा देंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बाद वे अपना पद छोड़ देंगे। बताया जा रहा है कि स्पीकर सिन्हा अभी दिल्ली दौरे पर हैं और बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 15 अगस्त के बाद वे कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं।

 

See also  OMG! 20 रुपये के लालच में महिला ने गंवा दिए दो लाख, बदमाशों ने ऐसे दिया चकमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *