18 घंटे चली खुदाई में खुला अवैध शराब का खेल, 1000 लीटर की अंडरग्राउंड टंकी और पाइपलाइन सिस्टम ने उड़ाए अधिकारियों के होश
कपूरथला,Agency।
फिल्मों में गुप्त तहखाने अक्सर दिखते हैं। हालांकि, पंजाब के कपूरथला में ऐसा ही नजारा हकीकत में देखने को मिला।
यहां एक बेडरूम के नीचे शराब का पूरा अंडरग्राउंड नेटवर्क मिला।
आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्श तोड़कर करीब आठ फीट नीचे टंकी बरामद हुई।
जांच में पता चला कि इसी टंकी से टुल्लू पंप के जरिए अवैध शराब की सप्लाई होती थी।
बेडरूम के नीचे छिपा था पूरा नेटवर्क

आबकारी विभाग को गांव नवां पिंड भट्ठे के एक मकान में अवैध शराब की सूचना मिली थी।
इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की।
शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला।
हालांकि, अधिकारियों को बेडरूम के फर्श पर शक हुआ। इसके बाद खुदाई शुरू कराई गई।
करीब आठ फीट नीचे पहुंचते ही एक बड़ी अंडरग्राउंड टंकी मिली।
इसकी क्षमता करीब एक हजार लीटर बताई गई है।
टुल्लू पंप से होती थी शराब की सप्लाई
जांच में सामने आया कि टंकी में स्पिरिट से तैयार अवैध शराब रखी जाती थी।
टंकी को पाइपलाइन के जरिए टुल्लू पंप से जोड़ा गया था।
जब भी ऑर्डर मिलता, पंप चलाकर जरूरत के अनुसार शराब निकाली जाती।
इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर उसकी सप्लाई की जाती थी।
18 घंटे चली कार्रवाई

पूरे ऑपरेशन में करीब 18 घंटे लगे। टीम ने टंकी बाहर निकालने के लिए लगातार खुदाई कराई।
मौके से 270 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
इसके अलावा टुल्लू पंप, पाइपलाइन और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।
जहरीली शराब का खतरा

आबकारी अधिकारियों के अनुसार, यह शराब स्पिरिट से तैयार की जाती थी।