अयोध्या।
राम मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार CEO पद पर भर्ती निकाली है। यह ट्रस्ट के गठन के छह साल बाद पहली नियुक्ति होगी। इसी बीच चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
इससे ट्रस्ट की कार्यप्रणाली भी चर्चा में आ गई है।
हिंदू अभ्यर्थी ही कर सकेंगे आवेदन
CEO पद के लिए केवल हिंदू अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक तय की गई है।
चयनित CEO महासचिव को रिपोर्ट करेंगे। उक्त पद के लिए 18 जुलाई 2026 के शाम 4 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें.. सफर एसी का,नीयत चोरों की–Click
सुप्रीम कोर्ट ने SIT से रिपोर्ट मांगी
इधर, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। अदालत ने SIT से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। वहीं, CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रकरण में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। इनमें CBI जांच की मांग की गई है। इसके अलावा विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग भी अदालत में रखी गई।
यह भी पढ़ें.. ईरान का खाड़ी देशों पर हमला जारी–Click
आठों आरोपी 27 जुलाई तक जेल में
दान की रकम हेरफेर मामले में पुलिस ने 8 लोगों को आरोपी बनाया है। कोर्ट ने इनकी न्यायिक हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई गई। पुलिस चार आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है। इन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।
तेज हुईं राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रियाएं

