डॉ. चौरसिया वर्तमान में उज्जैन के साथ-साथ पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय, बुरहानपुर के प्रभारी प्राचार्य का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो बार आयुष चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। इसी कारण निर्णय अमल में नहीं आ पाया है।