समस्तीपुर।
बिहार के समस्तीपुर की क्रिकेट पिच से एक बार फिर सूर्यवंशी परिवार चर्चा में है। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके 10 वर्षीय छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर ली हैं।
स्थानीय टूर्नामेंट में आशीर्वाद ने 119 गेंदों पर 168 रन की शानदार पारी खेलकर यह संकेत दे दिया है कि क्रिकेट प्रतिभा इस परिवार में विरासत बन चुकी है। आशीर्वाद सूर्यवंशी ने ऋषभ-11 की ओर से खेलते हुए वैशाली-11 के खिलाफ 168 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 19 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।

(आशीर्वाद अपने बड़े भाई उज्जवल व वैभव संग)
लगातार दे रहे प्रतिभा के संकेत
यह पहला मौका नहीं है जब आशीर्वाद ने अपने खेल से प्रभावित किया हो। इसी महीने उन्होंने ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए एक प्रैक्टिस मैच में 87 गेंदों पर 103 रन बनाए थे। लगातार बड़े स्कोर बता रहे हैं कि उनकी प्रतिभा महज संयोग नहीं, बल्कि मेहनत और तैयारी का परिणाम है।
पिता का सपना, दोनों बेटों पर भरोसा

( पिता सूरज सूर्यवंशी के साथ उनके तीनों बेटे)
आशीर्वाद दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि वैभव बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।