भोपाल।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सूबेदार एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा के दूसरे चरण का परिणाम घोषित कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 500 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में अब 1639 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है।
महिला उम्मीदवारों की भी मजबूत मौजूदगी
चयनित अभ्यर्थियों में 473 महिला और 1166 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अगला और सबसे चुनौतीपूर्ण चरण शुरू होगा।

















