“राशिफल की गणना ज्योतिष,ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग के आधार पर तय होती है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी दृष्टि का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है।
यह राशिफल आपको आने वाले सप्ताह की संभावनाओं और सावधानियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। आने वाले सप्ताह में ग्रहों की चाल का किस राशि पर क्या होगा प्रभाव,जानें इस राशिफल से।”
आचार्य दीपक शुक्ला,उज्जैन।
सप्ताह की शुरुआत 17 मई 2026 दिन रविवार से हो रही है। जो 23 मई 2026 दिन शनिवार तक रहेगा। इसी सप्ताह अधिक ज्येष्ठ मास का आरंभ भी होगा।
ग्रहों की चाल इस सप्ताह कई राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य में बड़े बदलाव के संकेत दे रही है।
चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में वृषभ राशि में रहेंगे। सप्ताह के अंतिम दिन यह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध वृषभ राशि में युति बनाएंगे।
मंगल मेष ,शनि मीन,राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष
यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा। मंगल आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और साहस को मजबूत करेंगे।
करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में निवेश से लाभ होगा।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और मानसिक उत्साह बना रहेगा।
वृषभ
यह सप्ताह आपके लिए मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सूर्य और बुध आपकी राशि में रहकर निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे।
करियर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी लाभदायक साबित होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते तय हो सकते हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन
यह सप्ताह आपके लिए भाग्यवृद्धि और आर्थिक लाभ लेकर आएगा। शुक्र और गुरु की युति आपको सुख-सुविधाओं का लाभ दिलाएगी।
विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश और बचत के लिए समय अनुकूल रहेगा।
प्रेम संबंध मजबूत होंगे और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत के मामले में फिटनेस और खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
कर्क
यह सप्ताह आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार में फायदा होगा और पुरानी हानि की भरपाई हो सकती है।
नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। हालांकि मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।
प्रेम जीवन में भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह
यह सप्ताह करियर में नई उपलब्धियां दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी।
आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
कन्या
यह सप्ताह भाग्य और ज्ञान वृद्धि का रहेगा। नौकरी और व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।
तुला
यह सप्ताह सावधानी और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। अचानक खर्च या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सामने आ सकती है। व्यापार में साझेदारी करते समय सतर्क रहें।
करियर में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में अहंकार से दूरी बनाकर रखें। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग लाभदायक रहेंगे।
वृश्चिक
यह सप्ताह रिश्तों और साझेदारी को मजबूत करने वाला रहेगा। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में सफलता और तरक्की के संकेत हैं।
प्रेम जीवन के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
धनु
यह सप्ताह मेहनत और अनुशासन का रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलेगा।
प्रतियोगी परीक्षा और कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं।
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाएं।
मकर
यह सप्ताह रचनात्मकता और खुशियों से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में निवेश से लाभ होगा।
करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। संपत्ति से लाभ हो सकता है।
भविष्य के लिए किए गए फैसले सफल साबित होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ
यह सप्ताह पारिवारिक मामलों और संपत्ति से जुड़े निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है।
बिजनेस में बड़े फैसले सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को मेहनत बढ़ानी होगी।
आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से कई मुश्किलें आसान होंगी।
मीन
यह सप्ताह साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
नौकरी और रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। संपत्ति खरीदने या बेचने के लिए समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा।
करियर में योजनाओं को गोपनीय रखकर काम करना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर
यह राशिफल वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं और ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित सामान्य भविष्यफल है। व्यक्तिगत कुंडली, दशा और गोचर के अनुसार परिणामों में अंतर संभव है। इसे पूर्ण सत्य या अंतिम निर्णय का आधार न मानें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
















