(9826019364)
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया।
87 फीसदी मुख्य सूची जारी
आयोग ने कुल 1649 पदों के लिए मुख्य भाग (87 प्रतिशत) की चयन सूची घोषित की है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार चिकित्सा अधिकारी के कुल 1832 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई थी।
इनमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पद शामिल हैं।
जनवरी से अप्रैल तक हुए साक्षात्कार
आयोग ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए गए थे। इसके बाद प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर मुख्य चयन सूची तैयार की गई।
महिलाओं को भी मिला आरक्षण का लाभ
जारी पद विवरण के अनुसार चयन सूची में विभिन्न वर्गों के साथ महिलाओं के लिए आरक्षित पद भी शामिल किए गए हैं।
आयोग ने श्रेणीवार चयन सूची जारी करते हुए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर परिणाम देखने की सलाह दी है।
13 फीसदी पदों के लिए बाद में आएगा परिणाम
आयोग ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशों के तहत फिलहाल 87 प्रतिशत पदों का परिणाम घोषित किया गया है, जबकि शेष 13 प्रतिशत पदों की चयन प्रक्रिया अलग से पूरी की जाएगी। इन पदों का परिणाम बाद में जारी होगा।
विशेषज्ञ और दिव्यांग वर्ग के पद भी शामिल
भर्ती में कुछ पद विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षित रखे गए हैं। आयोग के अनुसार चयन पूरी तरह मेरिट एवं आरक्षण नियमों के आधार पर किया गया है।
डॉ रोहन अवस्थी ने हासिल की 139वीं रैंक नारायण नगर ,भोपाल निवासी डॉ रोहन अवस्थी ने भी बेहतर अंकों के साथ मुख्य सूची में स्थान हासिल किया।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारी परीक्षा में 139वीं रैंक हासिल की।
डॉ रोहन खंडवा मेडिकल कॉलेज के छात्र रहे हैं। डॉ रोहन के सभी शुभचिंतकों ने उनकी इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी है।