“पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद आ रहे एग्जिट पोल्स में जो अनुमान अभी तक दिख रहे हैं उसके मुताबिक असम में भाजपा सरकार एक बार फिर से बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
जबकि केरल में दस साल बाद कांग्रेस गठबंधन की वापसी होती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में अभी तक किसी खास एजेंसी ने अब तक अपने अनुमान नहीं बताए हैं।”
नई दिल्ली,Agency।
पांच राज्यों के चुनावी शोर के बीच अब सियासत का फोकस एग्जिट पोल पर आ गया है—और तस्वीर एकतरफा नहीं, बल्कि उलझी हुई नजर आ रही है।
शुरुआती रुझानों में जहां बीजेपी को तीन राज्यों में बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं कुछ जगहों पर सत्ता परिवर्तन के संकेत भी साफ हैं।
राज्यों का अलग-अलग मिजाज
असम में ज्यादातर एग्जिट पोल फिर से बीजेपी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।
जबकि केरल में दस साल बाद कांग्रेस गठबंधन की वापसी के संकेत मिल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में तस्वीर सबसे ज्यादा दिलचस्प बनी हुई है—कुछ सर्वे बीजेपी को आगे बता रहे हैं तो कुछ टीएमसी की वापसी का अनुमान जता रहे हैं।
बंगाल बना सबसे बड़ा सस्पेंस
पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल एक-दूसरे से टकरा रहे हैं।
जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि मुकाबला बेहद करीबी हो सकता है। असली तस्वीर अब नतीजों के दिन ही सामने आएगी।
महिला वोटर्स ने बदला समीकरण
इस बार चुनाव में महिला मतदाताओं की बढ़ी भागीदारी बड़ा फैक्टर बनकर उभरी है।
कैश सहायता, मुफ्त यात्रा और आरक्षण जैसे वादों ने महिलाओं को बड़े पैमाने पर मतदान केंद्रों तक खींचा।
जिससे कई सीटों का गणित बदलता नजर आ रहा है।
रिकॉर्ड वोटिंग का असर
पांचों राज्यों में इस बार 3 से 12% तक ज्यादा मतदान हुआ।

पिछले चुनावों का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि एग्जिट पोल हमेशा सटीक नहीं होते।














