MP Board Result 2026: इंतजार खत्म! 15 को आएगा छात्रों की मेहनत का रिजल्ट

208

भोपाल।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

बुधवार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समत्व भवन, सीएम हाउस से रिजल्ट जारी करेंगे।

16 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज

इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

12वीं की परीक्षा: 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गईं।

10वीं की परीक्षा: 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गईं।

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार सीसीटीवी निगरानी (CCTV) का कड़ा इंतजाम किया गया था।

कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे:

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

– वेबसाइट खोलें
– “MP Board 10th Result 2026” या “12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
– रोल नंबर/एप्लीकेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें
– सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
– भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट जरूर करें
– ऐप और डिजीलॉकर से भी मिलेगा रिजल्ट

** छात्र डिजीलॉकर (DigiLocker) या MPBSE मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
** Google Play Store से ऐप डाउनलोड कर “Know Your Result” विकल्प पर जाकर रोल नंबर डालना होगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह
– रिजल्ट देखते समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, धैर्य रखें।
– मार्कशीट डाउनलोड करना न भूलें।
– किसी भी अफवाह से बचें, सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें।