Ravi Awasthi,भोपाल।
मध्यप्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। सरकार के फैसले के बाद अब उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा दिखेगा।
वित्त विभाग ने 3% महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है, जिसका असर मई में मिलने वाली सैलरी से दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें.. अमित जोगी हत्या के दोषी–Click
सवा चार हजार तक की बढ़ोत्तरी
इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने करीब ₹465 से ₹4,230 तक की बढ़त होगी। हालांकि, पिछला एरियर एकमुश्त न देकर 6 किस्तों में दिया जाएगा।
जो मई से अक्टूबर के बीच जारी किया जाएगा। यह एरियर जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का होगा।
जिससे कर्मचारियों को कुल मिलाकर ₹4,185 से ₹38,070 तक अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

12 लाख कर्मचारियों को फायदा
सरकार के इस फैसले का फायदा करीब 12 लाख लोगों को मिलेगा, जिनमें 7.5 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.5 लाख पेंशनर्स शामिल हैं।
पेंशनर्स को भी 58% की दर से महंगाई राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें.. डबल अटैक मौसम– Click
















