महेश्वर।
प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा भोंसले अब अपनी शादी को लेकर नए विवाद के केंद्र में आ गई हैं।
केरल में बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में शादी के बाद मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी और राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है।
“नॉर्मल शादी नहीं, ‘प्रॉपर लव जिहाद’!”
सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने इस शादी को सीधा-सीधा “प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद” करार दिया।
उनका कहना है कि यह सिर्फ एक निजी रिश्ता नहीं, बल्कि इसके पीछे संगठित साजिश की आशंका है।
हिन्दू मैरिज एक्ट पर सवाल
नाजिया ने दावा किया कि शादी में हिन्दू मैरिज एक्ट 1955 का उल्लंघन हुआ। अगर फरमान मुस्लिम हैं, तो हिन्दू रीति से विवाह कैसे संभव? नाजिया ने कहा कि धर्म परिवर्तन का कोई प्रमाण सामने नहीं आया।
उनके मुताबिक, यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि हिन्दू परंपराओं के “दुरुपयोग” का मामला भी हो सकता है।
शरजील इमाम की पैरोल से जोड़कर बड़ा आरोप
नाजिया ने इस विवाद को और बड़ा करते हुए कहा कि जैसे ही शरजील इमाम पैरोल पर बाहर आए, वैसे ही “कट्टरपंथी और संदिग्ध संगठन” सक्रिय हो गए। उन्होंने इस पूरे मामले की सुरक्षा एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है।
PFI और फंडिंग की आशंका
– पीएफआई (PFI) की संभावित भूमिका पर भी सवाल उठाए गए।
– फरमान की मौजूदगी पुराने वीडियो और सभाओं में जांचने की मांग
– विदेशी फंडिंग के एंगल की भी आशंका जताई गई
गंभीर आरोपों की झड़ी
नाजिया ने अपने बयान में: यूपी और केरल के कुछ मामलों का हवाला दिया।उन्होंने संगठित नेटवर्क, जबरन धर्मांतरण और शोषण जैसे आरोप भी लगाए।
नाजिया ने यहां तक कहा कि “लड़कियों को पार्सल किया जा रहा है”
बढ़ी सियासी और सामाजिक गर्मी नाजिया के बयानों ने इस पूरे मामले को और भड़का दिया है। एक तरफ इसे “दो लोगों की निजी पसंद” बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसे “बड़ी साजिश” से जोड़ा जा रहा है।
जांच की मांग तेज
– सोशल मीडिया पर बहस चरम पर।
– प्रशासन और एजेंसियों की भूमिका पर नजर।
कुल मिलाकर, एक साधारण प्रेम कहानी अब कानून, धर्म और सियासत के चौराहे पर खड़ी नजर आ रही है-और हर कोई अपने-अपने नजरिए से इसे देख रहा है।