राज्यसभा चुनाव में NDA का दबदबा, 9 में 8 सीटें जीतीं; हरियाणा में वोट विवाद से काउंटिंग अटकी

नई दिल्ली।
हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का दबदबा देखने को मिला।

बिहार और ओडिशा की 9 सीटों में से 8 पर NDA या उसके समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

हरियाणा में वोट विवाद से काउंटिंग प्रभावित

हरियाणा की दो सीटों पर मतगणना करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से शुरू हुई और देर रात तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में गोपनीयता भंग होने की शिकायत की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने एक कांग्रेस विधायक का वोट रद्द कर दिया।

एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट के लिए कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल के बीच कड़ा मुकाबला जारी है।

यह भी पढ़ें..   हरदा में रोजगार के नए अवसर–Click

बिहार में NDA के सभी उम्मीदवार विजयी

बिहार की पांचों सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले।

जेडीयू के रामनाथ ठाकुर और आरएलएसएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को 42-42 वोट मिले। भाजपा के शिवेश राम ने दूसरी वरीयता के आधार पर आरजेडी उम्मीदवार को हराया।

यह भी पढ़ें..  आखिरी सवारी–Click

ओडिशा में भाजपा को बढ़त

ओडिशा की चार सीटों में से दो पर भाजपा उम्मीदवार मनमोहन सामल और सुजीत कुमार विजयी रहे, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय दिलीप रे ने भी जीत दर्ज की। एक सीट पर बीजेडी की संत्रुप्ता मिश्रा को सफलता मिली।

यह भी पढ़ें..  , एमपी एग्रो में पनपी चर्चा संस्कृति-Click

कुल 37 सीटों के लिए हुआ चुनाव

चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की थी। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, जबकि बाकी 11 सीटों पर सोमवार को मतदान कराया गया।

यह भी पढ़ें.. शातिर प्रेमिका–Click

See also  नीतिश बाबू की दिल्ली शिफ्टिंग चर्चा, बिहार में नया चेहरा तय करने की कवायद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *