MP: सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक

भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सुपुत्री सुरभि खण्डेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया।

वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।

प्रदेश शासन के मंत्री, सांसद, भोपाल जिलाध्यक्ष विधायक, महापौर, भोपाल जिला संगठन प्रभारी एवं जिला पदाधिकारियों ने सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण उनका असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है।

बीजेपी नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और उनके परिवार के साथ है।

See also  मप्र भाजपा : 47वें स्थापना दिवस पर संगठन विस्तार का बिगुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *