उमरिया।
जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया की समन्वय समिति की बैठक एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव जी के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कोल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस उमरिया में संपन्न हुई।
बैठक की शुरूआत में शंत शिरोमणि महाराज जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर अर्पित कर नमन किया गया तदोपरांत बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बनाई विरोध की रणनीति
बैठक के दौरान वार्ड एवं ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों के गठन, संगठन विस्तार, सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मनरेगा के जगह बीवी जी राम जी के बदलने के बाद जुड़ी समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि डॉ. चंदन यादव जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष की परंपरा रखती है और संगठन की मजबूती ही जनता की आवाज को बुलंद करने का माध्यम है।
जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कोल ने कहा कि जिले के प्रत्येक वार्ड और ग्राम पंचायत में कांग्रेस संगठन को सक्रिय और मजबूत किया जाएगा तथा मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर पार्टी लगातार ग्राम पंचायतों में जन चौपाल कर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
बैठक में ये भी रहे मौजूद
















