प्रमुख बिंदु
-
वरिष्ठ कर्मचारी नेता अशोक पांडे को 27 वर्षों की सेवा के लिए परशुराम सेवा सम्मान–2026 दिया गया।
-
भोपाल के तुलसी नगर स्थित परशुराम मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
-
सांसद आलोक शर्मा, पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर और महापौर मालती राय ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
-
संघर्ष के दौरान अशोक पांडे को कर्मचारी हित में दो बार जेल भी जाना पड़ा।
-
पांडे ने सम्मान को समाज के सहयोग और कर्मचारी आंदोलन की सामूहिक उपलब्धि बताया।
भोपाल,11/01/2026।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अशोक पांडे को कर्मचारियों एवं श्रमिकों के हित में 27 वर्षों से किए जा रहे सतत संघर्ष एवं सेवा के लिए परशुराम सेवा सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया।
राजधानी भोपाल में आयोजित एक समारोह में स्थानीय सांसद आलोक शर्मा, पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर एवं महापौर श्रीमती मालती राय ने संयुक्त रूप से अशोक पांडे को सम्मानित किया। कार्यक्रम,परशुराम मंदिर,तुलसी नगर में आयोजित हुआ।
यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=84269
कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य मनोज राठौर, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. राकेश चतुर्वेदी, अशोक तिवारी , राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, पूर्व एमआईसी अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, कर्मचारी नेता मयूर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=84250
करनी पड़ी दो बार जेल यात्रा
इस मौके पर पांडे ने कहा कि कर्मचारी व समाज हित में संघर्ष के दौरान उन्हें दो बार जेल भी जाना पड़ा,लेकिन अपने इरादे से वह डिगे नहीं। समाज का भरपूर सहयोग उन्हें मिलता रहा है। इसके चलते स्व. सतनारायण तिवारी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2020 में मजदूर दिवस पर ‘मजदूर रत्न’ सम्मान भी उन्हें हासिल हुआ।
यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=84220
पांडे ने जताया आभार
पांडे ने समाज एवं अतिथियों का आभार माना। उन्होंने कहा कि उनकी 27 वर्षों की सेवा का परिणाम है। जो उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों के हित में की। पांडे ने कहा कि वह कर्मचारी हित में आगे भी संघर्षरत रहेंगे।
यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=84220
















