शपथ से पहले पत्नी संग चर्च पहुंचे ट्रंप,की प्रार्थना

वाशिंगटन(Janprachar.com)। अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump)ने सोमवार को दूसरी बार पद की शपथ ली। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे उन्होंने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल (Capital Hill) में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के साथ ही ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट (John Robbert) उन्हें शपथ दिलाई। ट्रम्प से पहले उपराष्ट्रपति (Vice President) के तौर पर जेडी वेंस ने अपने पद की शपथ ली।
शपथ लेने से पहले ट्रम्प पत्नी मेलानिया (Wife Melania) के साथ सेंट जॉन चर्च पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना की।

ट्रम्प और बाइडेन एकसाथ व्हाइट हाउस से कैपिटल हिल पहुंचे। - Dainik Bhaskar

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस है। कड़कड़ाती ठंड के चलते 40 साल बाद राष्ट्रपति की शपथ संसद के अंदर रखी गई।
इससे पहले 1985 में रोनाल्ड रीगन की शपथ कैपिटल हिल के अंदर हुई थी। सामान्य तौर पर राष्ट्रपति खुले मैदान नेशनल मॉल में शपथ लेते हैं।
इधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने ट्रम्प को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वे रूस-यूक्रेन और परमाणु हथियारों के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं।डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया का व्हाइट हाउस में बाइडेन और उनकी पत्नी जिल ने स्वागत किया।
व्हाइट हाउस में स्वागत
चर्च में प्रार्थना के बाद ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया। यहां दोनों नेताओं ने चाय पर चर्चा की। व्हाइट हाउस से ट्रम्प और बाइडेन शपथ ग्रहण के लिए एक ही गाड़ी में कैपिटल हिल पहुंचे। सबसे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की। उसके बाद म्यूजिक परफॉर्मेंस हुआ। इसके बाद ट्रम्प ने बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की व देश को संबोधित ​किया।
लंच में शामिल हुए कई मेहमान
ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में क्वाड देशों के विदेश मंत्री शरीक हुए। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर (सबसे दाएं)।(ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में क्वाड देशों के विदेश मंत्री शरीक हुए। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर (सबसे दाएं)।)
शपथ लेने के बाद ट्रम्प राष्ट्रपति के ऑफिशियल काफिले के साथ व्हाइट हाउस के लिए रवाना हुए। उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस पहुंचकर जरूरी बिल पर साइन किए।
व्हाइट हाउस में ऑफिशियल लंच आयोजित हुआ। इसमें देश-विदेशों के कई मेहमान शामिल हुए।चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अरबपति बिजनेसमैन रूपर्ट मर्डोक शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका पहुंचे हैं।
चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अरबपति बिजनेसमैन रूपर्ट मर्डोक शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका पहुंचे ।