मप्र बीजेपी जिलाध्यक्षों के नामों का लिफाफा बंद,आज-कल में ऐलान

भोपाल(Janprachar.com)। मप्र भाजपा में सभी जिलाध्यक्षों के नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।शनिवार,रविवार तक इनके नामों का ऐलान किया जा सकता है।

सागर संभाग के कुछ नामों को लेकर विरोध की स्थिति बनने पर बीजेपी के चुनिंदा नेता आज सुबह मुख्यमंत्री निवास पर जुटे। करीब आधा घंटा चली बैठक के बाद नाम फाइनल होने के बाद यह बैठक खत्म हुई।बताया जाता है कि बड़ा विवाद सागर जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया को रिपीट किए जाने को लेकर रहा। गौरव को लेकर सागर जिले के विधायकों की अलग—अलग राय बनने से विवाद की स्थिति बनी।

बैठक खत्म होने के बाद दोपहर तक प्रदेश चुनाव प्रभारी सरोज पांडे,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हो गए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार,सभी साठ जिलाध्यक्षों के नाम लगभग तय हो गए हैं। एक दिन पहले तय फॉर्मूले के मुताबिक,चार साल से ज्यादा जिलाध्यक्ष रहे नेताओं को रिपीट न करने का फैसला लिया गया।

12 जिलाध्यक्षों का कार्यकाल कम
ऐसे जिलाध्यक्षों की संख्या करीब 48 बताई गई है,जबकि 12 जिलाध्यक्ष ऐसे हैं,जिन्हें तय अवधि 3 साल से भी कम वक्त हुआ। इनमें छतरपुर के चंद्र भान सिंह गौतम,पन्ना के बृजेंद्र मिश्रा,मऊगंज के कमलेश सुहाने,बालाघाट के रामकिशोर कावरे,छिंदवाड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष शेषराव यादव,पांढुर्णा की वैशाली म्हाले,हरदा के राजेश वर्मा,इंदौर ग्रामीण के चिंटू वर्मा,बुरहानपुर के मनोज माने,बड़वानी के कमल नयन इंगले,व रतलाम के प्रदीप उपाध्याय शामिल हैं।

इनमें पांढुर्णा की वैशाली को रिपीट न किए जाने को लेकर जिले के कुछ नेताओं ने पहले बीजेपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया था। माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार को जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जा सकता है।

आगे प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन
जिलाध्यक्षों के नामों के ऐलान बाद पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मप्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वह जल्द भोपाल पहुंचकर नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर रायशुमारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *