भोपाल(Janprachar.com)। राज्य शासन ने हाल ही में आईएएस,आईपीएस संवर्ग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की।आईएफएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए डीपीसी हो चुकी है। इसके बाद बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी के आसार है। माना जा रहा है कि 6जनवरी के बाद बड़े स्तर पर जिला कलेक्टर,संभागायुक्त व मंत्रालय स्तर पर भी बदलाव हो सकता है।
दरअसल,छह जनवरी तक प्रदेश में मतदाता सूची बनाने का काम जारी है। इसके चलते चुनाव आयोग ने मैदानी अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा रखी है। जबकि पदोन्नति प्रक्रिया में कई कलेक्टर भी अपर सचिव बनाए गए तो दो अधिकारियों को प्रमुख सचिव व 16 को सचिव पद पर पदोन्नत किया गया।
चार अधिकारी रिटायर होंगे
चार अधिकारी एसएन मिश्रा,आर.आर.भोंसले,ओपी श्रीवास्तव व अजीत केसरी अगले दो महीने में रिटायर होंगे।इसी तरह,आईपीएस संवर्ग में भी दो अधिकारी एडीजी व चार-चार अधिकारी आईजी व डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए। वहीं दो दर्जन से अधिक को नया वेतनमान देकर पदोन्नत किया गया। ऐसे में कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी जल्द बदला जा सकता है।