MP: केंद्र के समान 53 % होगा राज्य कर्मचारियों का DA ,एरियर अगले माह

18

भोपाल(Janprachar.com)। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है। सरकार इन्हें केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की तैयारी में है। अभी डीए 50फीसद है। शेष तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी जनवरी 2025 से होने के आसार है।

वित्त विभाग ने इसी तैयारी शुरू कर दी है। यानी नए साल में कर्मचारियों को तोहफा मिलेगा। वहीं लंबित एरियर की पहली किस्त अगले माह मिल सकती है।

केंद्र के समकक्ष होगा डीए
दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब जनवरी 2025 में केंद्र सरकार महंगाई भत्ता और राहत में फिर वृद्धि करने जा रही है। लिहाजा, राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में है।

दिसंबर में मिलेगी एरियर की पहली किस्त
सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि जनवरी 2024 से की है, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर के वेतन यानी नवंबर से किया गया।

जनवरी से सितंबर के महंगाई भत्ते के अंतर की राशि का भुगतान चार समान किस्तों में किया जाना है। पहली किस्त दिसंबर में दी जाएगी।

दूसरी जनवरी, तीसरी फरवरी और चौथी किस्त की राशि खातों में मार्च 2025 में आएगी।