मप्र बीजेपी में बढ़ेंगे 2 सौ नए मंडल,60 पार को जगह नहीं

27

भोपाल(JNPRACHAR.COM)। बीजेपी में संगठन चुनाव प्रक्रिया जारी है। मप्र में अब तक 90 प्रतिशत बूथ कमेटी गठित हो चुकी हैं।शेष कमेटियां इस माह में गठित होंगी। वहीं आगामी एक से 15दिसंबर तक मंडल व 16से 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का निर्वाचन होगा।बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बैठक को संबोधित किया।

उम्र का क्राइट एरिया तो रहेगा
पार्टी नए परिसीमन को देखते हुए इस बार मंडलों की संख्या 1099 से बढ़ाकर करीब 13 सौ करने जा रही है। यानी दो सौ मंडल अध्यक्ष और बनेंगे,लेकिन जिलाध्यक्ष के मामले में उम्र का क्राइट एरिया लागू होगा। साठ पार के नेता जिला अध्यक्ष नहीं बनेंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है।

नेताओं की ​पसंद,सिफारिश नहीं
यही नहीं, अध्यक्षों के निर्वाचन में सांसद,विधायकों की पसंद व अन्य नेताओं की सिफारिश नहीं चलेगी। यह स्पष्ट संकेत बुधवार को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में संपन्न संगठन पर्व की बैठक में दिए गए। बैठक में नेताओं ने कहा कि प्रयास हो कि चुनाव की जरूरत न पड़े। अध्यक्ष निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति बनाने का प्रयास करें।बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव मुख्य रूप से मौजूद थे।

इन्हें बुलाया पर नहीं पहुंचे
बीजेपी ऑफिस में हुई बैठक में प्रदेश कोर कमेटी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, लोकसभा, राज्यसभा सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, महापौर, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री, प्रदेश निर्वाचन टोली, प्रदेश सक्रिय सदस्यता टोली, जिला निर्वाचन टोली, बूथ प्रबंधन जिला प्रभारियों को बुलाया गया था। लेकिन, कई विधायक, सांसद और पदाधिकारी नहीं पहुंचे।