पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को नीता अंबानी से लेकर AFI के अध्यक्ष तक ने दी बधाई

पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को नीता अंबानी से लेकर AFI के अध्यक्ष तक ने दी बधाई
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्वर्ण पदक विजेता ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता। ऐसा करने वाले वह आजाद भारत के पहले एथलीट बन गए। उनकी इस उपलब्धि पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
नीरज ट्रैक एंड फील्ड में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। 1900 में एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड ब्रिटिश मूल के थे। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मौजूदा समय में नीरज चोपड़ा देश के सबसे चहेते एथलीट में से एक हैं। उनको देखने के लिए भारत में बड़ी संख्या में लोग जगे हुए थे। नीरज ने उन्हें निराश भी नहीं किया। भले ही स्वर्ण नहीं, लेकिन रजत पदक जीतकर अपनी झोली में एक और बड़ा पदक शामिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *