खरगोन में शिक्षिका ने जाति प्रमाण पत्र के लिए 250 रुपए मांगें , निलंबित

खरगोन में शिक्षिका ने जाति प्रमाण पत्र के लिए 250 रुपए मांगें , निलंबित

खरगोन। जिले के सनावद क्षेत्र में अब शिक्षक भी रिश्वत लेने लगे हैं। यहां पिछले दिनों नलवां के माध्यमिक स्कूल की प्रधानपाठिका स्नेहलता पंवार द्वारा विद्यार्थियों से जाति प्रमाण पत्र के लिए 250 और प्रवेश के लिए 150 रुपये लिए जा रहे थे।

पालक ने बना लिया था वीडियो

एक पालक ने वीडियो बनाकर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को शिकायत की। साथ ही वीडियो वायरल कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम पीएस अगास्या ने जांच की। जांच में विद्यार्थियों से रुपए लेना सिद्ध हुआ। इसके बाद प्रधानपाठिका को निलंबित किया है।

BEO कार्यालय में अटैच किया

शिक्षिका बड़वाह BEO कार्यालय में अटैच किया है। इंटरनेट मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पालक कह रहा है कि जाति प्रमाण पत्र के रुपये नहीं लगते हैं। कपिल को बोला है। उसने 3-4 बाेला है कि 250 रुपये दो। पहली बात तो जाति प्रमाण पत्र के पैसे लग ही नहीं रहे हैं। इसके बाद भी प्रधान पाठिका रुपये ले रही है। वह कहती है कि जाति प्रमाण पत्र फेल हो गया है। पुन: बनाने के लिए 250 रुपए लगेंगे। उधर, अधिकारियों का कहना है कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने की निशुल्क व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *