- शनि जयंती और वट सावित्री व्रत पर बन रहा यह अद्भुत संयोग
इस बार शनि जयंती और वट सावित्री व्रत एक साथ मनाया जाएगा। दरअसल, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को रखा जाता है। वहीं इस दिन शनि जयंती भी है, ऐसे में दोनों पर्व साथ में मनाए जाएंगे। यह दोनों ही पर्व 6 जून को है और इस दिन कई संयोग भी बन रहे है। जिसके चलते यह दिन कई राशि वालों के लिए खास है।
ज्योतिष शास्त्र की माने तो 6 जून को धृति और शिव वास योग साथ में है। वैसे तो इसका सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका विशेष असर होगा।