आचार संहिता हटने के बाद नया हेलीकाप्टर

आचार संहिता हटने के बाद नया हेलीकाप्ट

मध्य प्रदेश के नए स्टेट जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया विमानन विभाग ने नए सिरे से शुरू कर दी है। लगभग ढाई सौ करोड़ रुपये में नया जेट प्लेन खरीदा जाएगा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद प्रक्रिया तेज की जाएगी। स्टेट जेट प्लेन के लिए कुछ विमान निर्माता कंपनियों ने अपनी दरें प्रस्तुत कर दी हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति की मंजूरी के बाद यह प्रकरण कैबिनेट भेजा जाएगा। प्लेन के साथ ही नया हेलीकाप्टर भी खरीदा जाएगा। विमानन विभाग ने इसके लिए एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट जारी किया था जिसमें अनेक निर्माता कंपनियों ने अपने यहां निर्मित हेलीकाप्टर की तकनीकी खूबियां बताई हैं। अब इस आधार पर टेंडर बनाया जा रहा है जिसमें अपेक्षित शर्तें होंगी तथा इस टेंडर में जो दरें आएंगी उसके अनुसार नए राजकीय हेलीकाप्टर का क्रय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *