चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष नियुक्त कर रही कांग्रेस

भोपाल। मप्र कांग्रेस की कार्यशैली भी अजब—गजब है।जब दूसरे प्रति​द्वंदी दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वह पार्टी के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त कर रही है।पिछले विधानसभा चुनाव में भी यही हुआ था। ऐन चुनाव के मौके पर पदाधिकारी बनाए गए। इस बार भी ऐसा ही है। पता नहीं क्या हुआ कांग्रेस को!

बहरहाल,शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 9जिलाध्यक्ष नियुक्त किए। इनके नाम इस प्रकार हैं..
जबलपुर शहर में सौरभ नाती शर्मा, भोपाल ग्रामीण में अनोखी पटेल, सीहोर में राजीव गुजराती, उज्जैन शहर मुकेश भाटी, विदिशा मोहित रघुवंशी, मऊगंज पद्मेश गौतम, मैहर धर्मेश घई, पांढुर्णा सुरेश झलके और बड़वानी में नानेश चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *