- राजनाथ सिंह ने की शिवराज सिंह का तारीफ
- कहा- ये सियासत के महेन्द्र सिंह धोनी हैं
- कैसी भी शुरुआत हो फिनिश करना जानते हैं
- नीमच जिले से शुरू हुई बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा
नीमच(Janprachar.com): मध्यप्रदेश विधानसभा की सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। सोमवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीमच जिले से जन आशीर्वाद यात्रा.2 को रवाना किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को सियासत का महेन्द्र सिंह धोनी बताया।
“नीमच हो या प्रदेश का और कोई जिला, हर जगह भाजपा सरकार में विकास के काम हुए हैं और हम आगे भी विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
आदरणीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी द्वारा नीमच से उज्जैन संभाग की “जन आशीर्वाद” यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रदेश को और नई… pic.twitter.com/lu1yyRPdso
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 4, 2023
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कि शिवराज सिंह चौहान धोनी की तरह हैं। सिंह ने कहा कि वो शुरुआत जैसी भी हो शिवराज सिंह चौहान अच्छी तरह से फिनिश कर जीतना जानते हैं।
कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल का हवाला देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों का कार्यकाल देखा है। राजनाथ सिंह ने कहा- आपने कांग्रेस का मुख्यमंत्री देखा है और शिवराज सिंह चौहान को भी मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे हैं। अब आप खुद ही तय कर सकते हैं कि सही मायने में जनता की सेवा कौन कर रहा है।
शिवराज आप अद्भुत कला के धनी
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं शिवराज जी को बीते 30 सालों से जानता हूं। शिवराज जी के आप अद्भुत कला के धनी हैं। उन्होंने कहा कि ये केवल कला के दम पर चुनाव जीतना नहीं जानते हैं। बल्कि एक सेवक के रूप में भी लोगों की सेवा करते हैं। शिवराज सिंह चौहान सच्चे सेवक हैं।
मोदी सरकार के बारे में कुछ नहीं कहना
वहीं, केन्द्र सरकार के काम की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। आज हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा- 2001-02 में कांग्रेस के शासन काल में मध्यप्रदेश की जीडीपी जो केवल 71,594 करोड़ रुपये थी। वहीं शिवराज जी के नेतृत्व में आज बढ़कर 13 लाख 22 हजार करोड़ से अधिक हो गयी है।
क्या बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मेरे नीमच के भाइयों-बहनों, आपने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया। आपने 2018 में भी नीमच की तीनों सीटों और मंदसौर की चारों सीटों पर हमें विजयी बनाया था। कांग्रेस ने विकास का कोई काम नहीं किया और न कभी किसी के खाते में पैसे डाले। विकास के सभी काम भाजपा सरकार ने किए। आज मैं 3,200 करोड़ की “नीमच-जावद सूक्ष्म सिंचाई योजना” को मंजूर कर रहा हूं। हम विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
















