लाड़ली बहनों के खाते 1250 रुपये, बिजली बिल हर महीने ₹100

ladli behna yojana  : सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के जंबूरी मैदाना सीएम शिवराज ने कहा, बहनों को सशक्त बनाने हम आगे भी काम करेंगे। बहनों की सुरक्षा और सम्मान होना भाई के लिए सर्वोपरि है। बहनों के साथ जो गलत काम करेगा उसे फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा शराब की दुकान के सामने शराब के अहाते बंद करने का निर्णय लिया है। बहनों का सम्मान सबसे बड़ा है, प्रदेश में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाएगा। बहनें नहीं चाहेगी तो अगले साल से उस स्थान पर दारू की दुकान भी बंद कर दी जाएगी।

मैं आज अभी इसी क्षण सिंगल क्लिक से तुम्हारे खाते में राखी के लिए 250 रुपए डाल रहा हूँ, जिससे तुम राखी अच्छे से मना सको।

10 सितंबर को लाड़ली बहनों के खाते में फिर 1000 रुपए डाले जाएंगे और अक्टूबर से आपके खाते में 1250 रुपए डाले जाएंगे।

लाड़ली बहनों ने सीएम को बड़ी राखी भेंट करके उनका स्वागत किया। सीएम ने सिंगल क्लिक से सभी के खाते में 250 रुपये भेजे। सितंबर में भी एक हजार रुपये आएंगे और अक्टूबर से लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपये आएंगे। सावन के महीने में रसोई गैस 450 रुपये में दी जाएगी। इसके बाद पर्मानेंट व्यवस्था बनाऊंगा, ताकि बहनें परेशान न हों।

See also  Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 5 लाख आदिवासी महिलाएं को नहीं मिली पात्रता, जानिए वजह!

उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं नहीं चाहेंगी वहां शराब दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके लिए आबकारी नीति में प्राविधान किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने बड़ी घोषणा कर कहा कि अब पुलिस सहित सभी विभागों में महिलाओं के लिए पदों की संख्या बढ़ाकर 30 से 35 प्रतिशत कर दिया जाएगा। लाड़ली भांजियों की पढ़ाई निश्शुल्क करवाई जाएगी। लाड़ली बहना आजीविका मिशन के तहत आएंगी, पांच साल में लाड़ली बहनों को लखपति बनाना मेरा लक्ष्य है।

बहनों के सशक्तिकरण के लिए बढ़ाया जा रहा है आरक्षण

बहनों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए नगर निगम निकाय पंचायत में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। अब हर थाने में महिला डेस्क के साथ पर्याप्त मात्रा में बेटियों को पुलिस में रखेंगे। पुलिस में बेटियों की भर्ती 30 प्रतिशत से बढ़ा कर 35 प्रतिशत कर दी जाएगी। शिक्षकों को भर्ती में 50 प्रतिशत बेटियों की होगी। अन्य भर्तियों में भी 50 फीसदी भर्ती बेटियों की कर दी जाएगी। सरकारी पदों पर भी 35 प्रतिशत नियुक्तियां महिलाओं की होगी। नामिनेटेड पोस्ट पर महिलाओं को पोस्ट करूंगा। लाड़ली लक्ष्मी की बेटियों की पढ़ाई निश्शुल्क करवाएंगे, उनकी फीस मामा भरवाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करेंगे। हर बहनों की आमदनी बढ़ाकर 10 हजार रुपये करूंगा। लाड़ली बहना आजीविका मिशन के अंतर्गत आएगी। रोजगार के लिए ऋण पर केवल दो प्रतिशत ब्याज देना होगा। स्ट्रीट वेंडर मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना में रोजगार उपलब्ध कराएंगे। बहन बेटियों के नाम पर संपत्ति खरीदी जाती है तो केवल एक प्रतिशत स्टांप शुल्क लगेगा। औद्योगिक क्षेत्र में उनके लिए स्थान आरक्षित करेंगे। रक्षा बंधन का संकल्प गांव में भी बहनों को मुफ्त में प्लाट दिया जाएगा। शहरों में फ्लैट बनाकर बहनों के नाम करेंगे। प्रधानमंत्री आवास में जिनके नाम छूट गए उनको मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। गरीब बहन का बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी। गरीब बहन का बिल हर महीने ₹100 आए, इसका इंतजाम किया जाएगा।

See also  MP:लाड़ली बहना की किस्त बनी खूनी टकराव की वजह, पूर्व पति की चाकू घोंपकर हत्या

 

मेरी बहनों, आज मैं फैसला करता हूं कि बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी।

गरीब बहन का बिल हर महीने ₹100 आए, इसका इंतजाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *