भोपाल, 26 जून/ PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे में मौसम के चलते बदलाव किया गया है और अब श्री मोदी शहडोल जिले की यात्रा फिलहाल नहीं करेंगे। भोपाल का कार्यक्रम पूर्व की तरह निर्धारित है।श्री मोदी अब एक जुलाई को दोपहर तीन बजे शहडोल के लालपुरा गांव पहुंचेंगे। इसके बाद वह पकरिया पंचायत जाएंगे।
यह जानकारी,स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को शहडोल में भारी आशंका के चलते प्रधानमंत्री के कल के कार्यक्रम के स्थगित होने का संदेश जारी किया। अपने पहले संदेश में भी मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी का दौरा निरस्त नहीं स्थगित हुआ है और जल्दी ही उनके दौरे की नई तिथि घोषित होगी।
इसके चलते कार्यक्रम में बदलाव


श्री मोदी विशेष विमान से मंगलवार सुबह यहां पहुंचेंगे। वे यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल से इंदौर और जबलपुर के लिए दो अलग-अलग वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।














