उदित पांडे ,शहडोल/ भोपाल । वायु सेना के चॉपर की गड़गड़ाहट , चारों तरफ प्रशासनिक अमला ,अफसरों व पुलिस की मुस्तैदी से शहडोल जिला मुख्यालय से अधिक पकरिया व लालपुर पंचायत के ग्रामीण विस्मित हैं । वे चकित भी हैं और उत्साहित भी….। उत्साहित इसलिए कि …. देश के मुखिया PM नरेंद्र मोदी 27 जून को उनके गांव आ रहें हैं। यही नहीं ,वह उनके साथ बैठकर आदिवासियों का पारम्परिक भोजन भी करेंगे।