जबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

38

जबलपुर,(जनप्रचार)। जबलपुर में वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा Sanjay Sinnha ने आम आदमी पार्टी AAP का दामन थामा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने संजय सिन्हा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। संदीप पाठक ने संजय सिन्हा को गले में आम आदमी पार्टी का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

संजय सिन्हा करीब 2 दशकों से ज्यादा वक्त तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं। संजय सिन्हा आजतक समेत देश के कई बड़े मीडिया हाउस में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं और कई किताबें भी लिख चुके है।

आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party ज्वाइन करने के बाद संजय सिन्हा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हुआ और इसलिए पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ईमानदार सोच और विकास की राजनीति ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक Dr. Sandeep Pathak ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव की तैयारियों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की।

इस दौरान आप के प्रदेश प्रभारी बीएस जून, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल भी मौजूद रहीं।

 

5 हजार लोगों ने ली सदस्यता
इससे पहले जबलपुर के अग्रवाल बारात घर में रविवार को आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने नवनियुक्त करीब 5 हजार पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रभारी और दिल्ली के विधायक बीएस जून, सह प्रभारी और विधायक शैरी कलसी,दिनेश चड्ढा, प्रवीन कुमार और प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल मौजूद रहीं।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डॉ संदीप पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार से हर वर्ग, हर तबका परेशान हैं। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। लोगों को मजबूरी में कई किलोमीटर दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।

भ्रष्टाचार से मप्र के लोग परेशान

डॉ संदीप पाठक ने कहा कि प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रदेश में बिना लिए दिए आम आदमी का कोई काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में केजरीवाल सरकार Kejriwal’s Government  8 साल में शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कर सकते हैं तो इतने सालों में मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने क्यों नहीं किया?

उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में वैसे ही भाजपा को हराएंगे जैसे दिल्ली में भाजपा और पंजाब में कांग्रेस को हराया। अगर आप ठान लें तो मुश्किल कुछ भी नहीं है।

25 जून को ग्वालियर में बड़ी जनसभा

डॉ संदीप पाठक ने कहा कि 25 जून को ग्वालियर में आम आदमी पार्टी बड़ी जनसभा करेगी। जनसभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लगना होगा: रानी अग्रवाल

इससे पहले आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल Rani Agrawal ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लगना होगा।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।