भोपाल से पूर्व विधायक रहे रमेश शर्मा का हृदयाघात से निधन

भोपाल.भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और विधायक रमेश शर्मा का बुधवार रात हृदयाघात से निधन हो गया। वह अपने समर्थकों में ‘गुट्टू भैया’ के नाम से ख्‍यात थे।

बताया जाता है कि वह कल देर रात एक शादी समारोह से घर लौटे थे। रात दो बजे के लगभग उन्‍हें बेचैनी के साथ सीने में दर्द की शिकायत की और और कुछ देर में ही उनका निधन हो गया।

मिलनसार,हरदिल अजीज रहे 
श्री शर्मा का व्यक्तित्व ​सहज,सरल व मिलनसारिता का रहा। हंसमुख मिजाज के चलते वह हरदिल अजीज रहे। अपने इसी व्यक्तित्व के कारण वह अल्पसंख्यक बाहुल्य भोपाल उत्तर सीट से पहली बार विधायक चुने गए। यह तब बीजेपी के लिए एक बड़ी सफलता थी।

दरअसल,1993 के चुनाव में कांग्रेस ने दो बार के अपने पूर्व विधायक,पूर्व मंत्री रसूल अहमद सिददकी को मैदान में उतारा,लेकिन इस बार मुख्य मुकाबला जनता दल से चुनाव ​लड़े आरिफ अकील व बीजेपी के रमेश शर्मा गुट्टू के बीच ही रहा। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ​​ सिद्दीकी महज 7,409 वोट पाकर बुरी तरह पराजित हुए। इस सीट पर तब पहली बार बीजेपी ने अपना खाता खोला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *