खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुए 50 फीट नीचे बोराड़ नदी में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 25 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में जान गवाने वालों में 13 खरगोन के, 5 बड़वानी के, 3 धार के और एक व्यक्ति इंदौर का निवासी बताया गया है। वहीं 3 की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
कैबिनेट बैठक में खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में बताया कि बस दुर्घटना में अब तक प्राप्त जानकारी में 25 लोगों का निधन हुआ है। राज्य शासन की ओर से कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कमल पटेल खरगोन के लिए रवाना हुए। यहां देखिए मृतकों के नाम की पूरी सूची…
बस हादसे में मारे गए लोगों के नाम
1. विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार 23 साल निवासी गंधवाद
2. सोम पिता दिनेश11 माह निवासी घेगांवा
3. दुर्गेश पिता साजन सिंह 20 साल निवासी मोथापुरा
4. मुस्कान पिता कालू 14 साल निवासी देवगुराड़िया इंदौर
5. संजय पिता पंडरी 30 साल निवासी सुरपाल
6. देवकी पति रमेशचंद्र वर्मा निवासी धरमपुरी धार
7. धनालाल गुर्जर निवासी लोनारा
8. संतोष पिता गंगाधर बारचे 45 साल निवासी चालपा
9. साविता बाई पति भगवान वर्मा निवासी मद्राणीया ठीकरी
10. रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर 60 साल निवासी लोनारा
11. प्रियांशु पिता लखन 1 साल निवासी अतरसम्भा
12. आंचल पिता सुंदरलाल वास्कले 18 साल निवासी घटवा
13. लक्ष्मीबाई पति महेश वास्कले 32 साल निवासी घटवा
14. मांगती बाई पति मंशाराम वास्कले 75 साल निवासी घटवा