मप्र :खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मधुमक्खियों से घबराकर युवक तीसरी मंजिल से कूदा, मौत

खंडवा। मधुमख्खियां मीठा शहद देती हैं,जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है,लेकिन इन्हें छेड़ा जाए तो यह ऐसा दर्द देती हैं कि व्यक्ति तिलमिला उठता है। कई बार दूसरों की गल्ती का नुकसान किसी और को भी भुगतना पड़ता है।

ऐसा ही एक मामला सोमवार सुबह खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ। यहां एक युवक अपनी पत्नी का प्रसव कराने पहुंचा था।

इधर अस्पताल के तीसरे माले पर ही बाहर की ओर लगे मधुमख्खी किसी वजह से देर रात से ही आतंक मचाए हुए थीं। मधुमख्खियों को अपने सिर पर मंडराते देख वहां सुबह भगदड़ मच गई।

इसी बीच रामपुरा निवासी सचिन पर मधुमख्खियों ने हमला बोल दिया। इससे घबराकर युवक ने अस्पताल के तीसरे माले से छलांग लगा दी।

गिरते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *