सीधी। स्थानीय जिला प्रशासन की एक बड़ी चूक सामने आई है। पिछले शनिवार को सीधी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोजन करते दिखा युवक लकड़ी चोरी का आरोपी निकला,जो हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। सोशल मीडिया में आरोपी युवक का फोटो वायरल होने के बाद सीधी प्रशासन की यह चूक सामने आई।
सीधी।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने ग्राम महखोर, जिला सीधी में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
समेत देखिए, सीएम श्री चौहान की दिनभर की गतिविधियां सिर्फ #CMToday में। pic.twitter.com/rgHYV1uJqC
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 15, 2023
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान गत 15 अप्रैल को सीधी जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले के गोतरा एवं महखोर गांव में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन एवं भू अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
















