कर्नाटक चुनाव: शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री बोम्मई

दिल्ली, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि वह राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से निकलते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं।”श्री बोम्मई ने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने कर्नाटक चुनाव के लिए समग्र सूची पर चर्चा की और शायद वे कल फिर बैठेंगे। उन्होंने कहा, “सूची की घोषणा कल या परसों की जाएगी।”सीईसी की बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय से निकल गए।राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सीईसी की बैठक में भाग लिया।इनके अलावा बैठक में वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा, राज्य प्रमुख नलिन कुमार कटील भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *