बुरहानपुर:अतिक्रमणकारियों से निपटने 4 जिलों से मंगाना पड़ा पुलिस बल,परीक्षा निरस्त,लोग घरों में बंद

22

बुरहानपुर। जिले में जंगल को तबाह करने पर आमादाअतिक्रमणकारियों से निपटने पुलिस प्रशासन को चार जिलों से पुलिस बल बुलाना पड़ा । यह एक्शन भी तब लिया गया जब अतिक्रमणकारियों ने बीती रात ​थाने पर हमला किया और अपने दो सा​थियों को छुड़ाने के साथ ही हथियार भी लूट ले गए।

इससे पहले वे बाकड़ी वन चौकी से बंदूकें लूट ले गए थे। फिलहाल जिले में एक हजार से अधिक पुलिस बल तैनात है,परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं,लोगों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, जिले में नेपानगर थाने से बंदूक लूटने के आरोपियों को छुड़ाकर ले जाने के बाद सीवल गांव छावनी में तब्दील हो गया है। यहां पुलिस, एसएएफ सहित 1 हजार से ज्यादा का फोर्स तैनात है। पुलिस ने मुनादी कर लोगों को घरों से बाहर न निकलने की समझाइश दी। इसके बाद हमले के आरोपियों के 5-6 मकानों पर बुलडोजर चला दिया। बता दें, वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों ने 5 अप्रैल की देर रात थाने पर हमला कर तीन आरोपियों को छुड़ाया था।

यह भी पढ़ें : बुरहानपुर कलेक्टर दफ्तर में 500 आदिवासी रातभर से धरने पर बैठे Click here

बाकड़ी वन चौकी से बंदूक लूटने का मुख्य आरोपी हेमा मेघवाल सीवल गांव का रहने वाला है। थाने पर हमला करने वाले करीब 60 लोगों में से ज्यादातर सीवल गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीवल के चारण वाड़ी में हेमा मेघवाल के तीन मकान तोड़े हैं। लोग घरों में दुबके हुए हैं। गांव की ओर जाने वाले लोगों को पुलिस बाहर से ही वापस भेज रही है। सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 (किसी आपात स्थिति से बचने के लिए लगाई जाती है।) भी लागू कर दी है। कलेक्टर भव्या मित्तल और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा भी मौके पर हैं।

4 जिलों से पुलिस बल बुलाया, वज्र वाहन भी तैयार

सीवल गांव में पुलिस के 20 से अधिक वाहन हैं, जिसमें व्रज वाहन समेत अन्य शस्त्रों से लैस गाड़ियां हैं। निमाड़ के 4 जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है। इसके अलावा एसएएफ की टीम भी तैनात है। एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई। सीवल की ओर जाने वालों को करीब आधा किमी दूर से ही लोगों को वापस किया जा रहा है। इधर, नेपानगर थाने के बाहर भी सुरक्षा की दृष्टि से बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें : बुरहानपुर कलेक्टर दफ्तर में 500 आदिवासी रातभर से धरने पर बैठे Click here
स्कूलों में परीक्षा रद्द, आगामी तारीखों में होंगे पेपर

आज कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षा थी, लेकिन बंद होने के चलते स्कूलों की पेपर स्थगित कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र महाजन ने बताया कि सीवल क्षेत्र के कुछ स्कूलों में परीक्षा आगामी तारीखों में होगी। सीवल में 2 प्राथमिक और एक माध्यमिक शाला है। प्राथमिक मराठी शाला में परीक्षा नहीं हुई। यहां अधिकारी-कर्मचारी बैठे हैं। बाकड़ी के भी 4 स्कूलों में परीक्षा नहीं हो पाई।

थाने के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण

नेपानगर सर्वदलीय समिति के आह्वान पर लोग शनिवार सुबह से नेपानगर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। वन कटाई और अतिक्रमणकारियों के लगातार पुलिस व वनकर्मियों पर हमले के विरोध में शुक्रवार को सर्वदलीय समिति ने नेपानगर बंद का आह्वान किया था। जिसके तहत शनिवार सुबह से शहर की दुकानें नहीं खुलीं।

यह भी पढ़ें : बुरहानपुर कलेक्टर दफ्तर में 500 आदिवासी रातभर से धरने पर बैठे Click here