भोपाल / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के इंदौर में दिए बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा- उन पर उम्र हावी हो रही है। वे सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं। कॉर्पोरेट राजनीति करते हैं।
बता दें कि कमलनाथ ने मंगलवार को कहा था- मैं न कोई किसान का बेटा हूं, न ही चायवाला, न राजा-महाराजा और न ही कोई कलाकार हूं, इसलिए मैं राजनीति के दांव-पेंच नहीं जानता।
पूर्व CM के इस बयान पर शिवराज ने बुधवार को भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण के बाद कहा- पता नहीं कमलनाथ क्या-क्या बोलते हैं। मैं किसान नहीं हूं… मैं मामा नहीं हूं…। मामा तो तुम हो ही नहीं सकते। मामा वो होता है, जिसके दिल में बहन-बेटियों के लिए इज्जत होती है। हर कोई मामा थोड़ी हो सकता है।
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में प्रदेश की बहनें भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
मुझे बताते हुए खुशी है कि 45% स्टार्टअप बेटियों के हैं। फूड, एग्रीकल्चर, टेक्नॉलोजी, रिन्यूएबल एनर्जी समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है: CM pic.twitter.com/9SZYPdq1fi
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 5, 2023
















