मप्र में 250 हुए कोरोना के मरीज,24 घंटे में 26 नए मरीज सामने आए: नरोत्तम

35

भोपाल। कोरोना मप्र में एक बार फिर सिर उठा रहा है ,बीते 24 घंटे में ही इसके 26 नए मरीज सामने आए। प्रदेश में कोरोना के फ़िलहाल 250 मरीज हो गए हैं ,जबकि बीते सप्ताह यह संख्या 50 से कम थी।

उक्त जानकारी प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया को दी। डॉ मिश्रा ने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार के इंतजाम पूरे हैं। चाहे आक्सीजन हो, बेड हो,दवाएं हो सभी की पर्याप्त उपलब्धता है।
‘सबको पता ,कमलनाथ व्यापारी हैं’
कमलनाथ के बयान कि “न वो मामा है न चाय बेचने वाले है” पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा – कमलनाथ आखिर इतनी सफाई दे क्यों रहे हैं। सबको पता है कि आप व्यापारी हो। आपका सरकार चलाने का तरीका भी व्यावसायिक था। कॉर्पोरेट कल्चर से सरकार चला रहे थे जनता से कोई मतलब नहीं था। आपने नफा और नुकसान देखकर साकार चलाई। सरकार, सुबह कमलनाथ से शुरू होती थी और शाम को ‘मिगलानी’ (तत्कालीन सीएम के ओएसडी आर के मिगलानी ) परखत्म हो जाती थी।

— एक्सीडेंट हो गया रब्बा रब्बा
कमलनाथ के इस बयान पर कि ‘ मेरा कोई कसूर नहीं था’ के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि दोनों भाई थे बड़े भाई -छोटे भाई (दिग्विजय -कमलनाथ )— , वह पिक्चर का गाना याद आता है .. दोनों सत्ता के नशे में चूर थे ना उनका कसूर ना उनका कसूर —- ना इनने सिंगनल देखा — ना उनने सिंगनल देखा— एक्सीडेंट हो गया रब्बा रब्बा…’

डॉ मिश्रा ने कहा कि एक्सीडेंट और कसूर आपका यह था कि आप अपनी पार्टी को ही नहीं संभाल पाए। आपका कसूर था कि आपने किसान को धोखा दिया। 10 दिन में 2 लाख का कर्जा माफ नहीं किया। अन्य योजनाएं बंद कर दी।

कसूर पूछ रहे हो ,आपको कांग्रेस के लोग ही आपका कसूर बता देंगे। बुंदेलखंड में कमलनाथ- दिग्विजय के दौरे पर डॉ मिश्रा ने कहा कि इन दोनों के दौरे से तो हमेशा हमारा फायदा ही होता है। अच्छा हो वे अपनी पार्टी पर ही फोकस करें नहीं तो एन टाइम पर टूट जाए।

चाक-चौबंद होंगे सुरक्षा इंतजाम
कल हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर डॉ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में छोटे-बड़े कार्यक्रम होते हैं। सभी स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं।