मप्र : सोमवार को होने वाली मिडिल बोर्ड की गणित की परीक्षा स्थगित

भोपाल //राज्य शिक्षा केंद्र ने होने वाली 5वीं और 8वीं की सोमवार को होने वाली गणित विषय की परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संदर्भ में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने आदेश जारी करके कहा है कि कल होने वाला कक्षा पांचवी आठवीं का गणित का पेपर स्थगित किया गया है। इसकी आगामी तिथि बाद में घोषित की जावेगी। ज्ञात हो कि सोमवार को महावीर जयंती का अवकाश है। इसे देखते हुए पूर्व में परीक्षा यथावत रखने की बात थी ,लेकिन रविवार को यह निर्णय बदलते हुए परीक्षा स्थगित रखने का लिया गया।

उक्त परीक्षा में दोनों ही कक्षाओं के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहें हैं। केंद्र के उक्त निर्णय से इन बच्चों को निराशा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *