Karnataka Chunav 2023: किसके पास रहेगी कर्नाटक की सत्ता,13 मई को होगा खुलासा

16

Karnataka Chunav Date 2023: चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को परिणाम आएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई से पहले नई सरकार के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाना है। कर्नाटक में पहली बार 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की अनुमति होगी।कर्नाटक के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73,579 पंजीकृत मतदाता हैं। पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।


Karnataka Voters Statistics:
मतदान केंद्र: 58282 (शहरी – 24,063, ग्रामीण – 34,219)
पुरुष मतदाता: 2 करोड़ 62 लाख
महिला मतदाता: 2 करोड़ 59 लाख


अलग-अलग चुनाव लड़ रहे कांग्रेस और जेडीएस
कर्नाटक में अभी भाजपा की सरकार है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के साथ है, लेकिन सरकार बनाने में जेटीएस की भूमिका भी अहम रहती है।
मायावती ने ऐलान किया है कि बसपा भी इस बार अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी तरह आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। माना जा रहा है कि इन दलों के चुनाव मैदान में होने के कारण वोट बंटेंगे और भाजपा को फायदा होगा।
इस बीच, भाजपा सरकार में बसवराज बोम्मई ने कहा है कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा ने इस बार कुल 224 सीटों में से 150 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।