सिंगरौली: बॉयफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ी 8वीं,9वीं की छात्राएं,एक अस्पताल पहुंची

सिंगरौली। जिले के एक स्कूल में मिडिल कक्षाओं की दो छात्राओं के अपने बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। लड़के को लेकर छात्राएं आपस में गुत्थम- गुत्था हो गईं। इनके बीच  एक-दूसरे की चोटी पकड़कर जमकर मारपीट भी हुई।

इस घटना में एक छात्रा के घायल होने पर उसे जिला अस्पताल के बैढ़न ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पडा। हद तो तब हुई जब दूसरी छ़ात्रा चाकू लेकर अपने साथियों को ले ,घायल से मारपीट करने अस्पताल जा पहुंची। इसे बमुश्किल समझा-बुझाकर वहां से चलता किया गया।

सूत्रों के अनुसार,यह वाकया जिला मुख्यालय के नवानगर सरकारी स्कूल का है। यहां शनिवार को आठवीं व नौंवी की छात्राओं में विवाद हो गया। बॉयफ्रेंड को लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट में घायल एक छात्रा को जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। इसके कुछ देर बाद छात्राओं की एक टोली अस्पताल आ गई। इस टोली में कुछ लड़के भी थे। मारपीट करने वाली छात्रा के पास चाकू भी था। ये देख अस्पताल में लोगों ने उन्हें बाहर भगा दिया।

बॉयफ्रेंड से दूसरी के बात करने पर आया गुस्सा

बताया जा रहा है कि दोनों छात्राओं के बीच हुई इस हाथापाई की प्रमुख वजह एक लड़का है। यानी एक लड़की का बॉयफ्रेंड। एक छात्रा का आरोप है कि दूसरी छात्रा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती थी। जिसकी जानकारी पहले ही छात्रा को लग गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्रा घायल हो गई। छात्राओं की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर घटना की वजह का खुलासा हुआ। जिला शिक्षा विभाग अब इस पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है। बताया जाता है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा सोमवार को छात्राओं के अभिभावकों को भी तलब किया जाएगा।

See also  सिंगरौली में अवैध रेत खनन​:सिया सदस्य ने जांच से पल्ला झाड़ा,अध्यक्ष,सचिव भी खामोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *