महा शिवरात्रि पर मुकेश अंबानी ने गुजरात में सोमनाथ महादेव के दर्शन किए

महा शिवरात्रि पर मुकेश अंबानी ने गुजरात में सोमनाथ महादेव के दर्शन किए

महाशिवरात्रि पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी, रिलायंस जियो के अध्यक्ष, ने गुजरात में सोमनाथ महादेव के दर्शन किए। इस दौरान मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये दान किए। गौरतलब है कि पिछले दिनों यह खबर आई थी कि गुजरात में स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर परिसर में माता पार्वती का भी एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के तहत किया। इसके अलावा भी प्रधानमंत्री सोमनाथ में अन्य कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। सोमनाथ मंदिर न्यास प्रभास पाटन कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के कार्यों का प्रबंधन करता है।

 

ऐसे हुआ मंदिर का निर्माण

 

सोमनाथ मंदिर का महराब तथा आर्किटेक्‍ट विश्‍वप्रसिद्ध कैलाश महामैरुप्रसाद मंदिर से लिया गया से लिया गया है। 155 फीट ऊंचे इस मंदिर में एक मंजिला गर्भग्रह है तथा शिखर तक यह 7 मंजिल का है। सभाग्रह व न्रत्‍य मंडप 3-3 मंजिल के बने हैं। तीसरी मंजिल पर एक हजार कलश की आक्रतियां बनी हैं। गर्भग्रह में रखे कलश का वजन 10 टन है। यह मंदिर 72 स्‍तंभ पर खडा है तथा न्रत्‍यमंडप के चारों ओर छोटे छोटे शिखर बनाए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *